कासगंज: कासगंज के डीएम प्रणय सिंह ने 'ज्ञान भारतम् मिशन' के तहत श्री गौतम प्राच्य माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया
निरीक्षण के दौरान विद्यालय के पुस्तकालय में 1240 प्राचीन पुस्तकें मिलीं, जिनका जिलाधिकारी ने अवलोकन किया। हालांकि, विद्यालय में कोई पांडुलिपि नहीं पाई गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन पुस्तकों के सुरक्षित संरक्षण और रखरखाव के लिए आवश्यक निर्देश दिए।विद्यालय में कुल 99 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 56 उपस्थित पाए गए।