बीना: आगासौद रोड पर दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति की हुई मौत, 2 अन्य घायल
Bina, Sagar | May 27, 2025 55 वर्षीय रणबीर पिता गाजी राम निवासी धरमपुर जो सोमवार की रात सब्जी लेने के लिए ग्राम आगासौद गए थे तभी आगासौद रोड मडिया के पास सामने से आ रही मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। टक्कर में मोटरसाइकिल सवार तीन घायल हो गए । वही इलाज के दौरान रणवीर की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया है।