बीना: बीना तहसील कार्यालय के प्रांगण में धरने पर बैठे किसान, समर्थन मूल्य पर बेची मसूर की फसल का भुगतान करने की मांग की
Bina, Sagar | May 26, 2025 भारतीय किसान श्रमिक जन शक्ति यूनियन के नेतृत्व में किसान अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके चलते कई किसान बीना तहसील प्रांगण में धरने पर बैठ गए। सोमवार को किसानों ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र के किसानों ने करीब 1 महीने पहले समर्थन मूल्य पर मसूर बेची थी लेकिन जिला विपणन अधिकारी की गलती से किसानों का भुगतान नहीं होने से किसान परेशान हैं।