बीना: मधुमक्खियों के हमले में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पुलिस ने सिविल अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
Bina, Sagar | May 27, 2025 चंदन पिता श्यामलाल निवासी ग्राम शुर्रू परिवार के साथ सोमवार को नदी किनारे बाटियां बनाने गए थे जहां पर मधुमक्खियां के हमले से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए परिजन सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन रास्ते में मौत हो गई। वही पुलिस ने मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे पंचनामा कार्रवाई के बाद मृतक का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।