बीना: माल्थोन: मधुमक्खी हमले में शुर्रू गांव में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पुलिस ने मार्ग बदला
Bina, Sagar | May 26, 2025 50 वर्षीय चंदन पिता श्यामलाल लोधी निवासी ग्राम शुर्रू जो परिवार के लोगों के साथ गांव की ही नरेंद्र नदी के पास बाटियां बनाने गए थे तभी अचानक मधुमक्खियां ने हमला कर दिया। हमले के चलते भगदड़ मच गई और लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे। जिसमें तीन बच्चियों सहित एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। वही व्यक्ति की मौत हो गई।पुलिस मंगलवार को पोस्टमार्टम करावेगी।