प्रतापगढ़: मीरा भवन कार्यालय में सपा की मासिक बैठक सम्पन्न, 2027 चुनाव की तैयारी और नए पदाधिकारियों का स्वागत किया गया
गुरुवार शाम 5 बजे मीरा भवन स्थित सपा कार्यालय पर मासिक बैठक में संगठन की मजबूती और 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों—देवीलाल यादव, आफताब आलम और सुरेश जायसवाल का जोरदार स्वागत किया गया। वक्ताओं ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और महंगाई पर प्रहार करते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय होने का आह्वान किया।