उचेहरा: कौमी एकता की मिसाल: हजरत शाह दाता नौगजा बाबा की दरगाह में 30-31 मई को होगा कब्बली का मुकाबला
वर्षो पुरानी परम्परा का निर्वहन करते हुए हजरत शाह दाता नौगजा बाबा की दरगाह उचेहरा में 30 और 31 मई को 2 दिवसीय कब्बली का जंगी मुकाबला आयोजित होना हैं। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। तैयारियों में हिंदू और मुस्लिम समाज के बंधु मिलकर बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभा रहे हैं,उक्त आयोजन मे पहुंचने की गई अपील।