भोरे: सिसई टोला भटवालिया में शौचालय का पाइप तोड़ने का विरोध करने पर हुई मारपीट, एक अधेड़ हुआ जख्मी
थाना क्षेत्र के सिसई टोला भटवालिया गांव में कुछ लोगों ने शौचालय का पाइप तोड़ने का विरोध करने पर मारपीट कर एक अधेड़ को जख्मी कर दिया। मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। खबर के मुताबिक मनसफ खा अपनी छत पर सोए हुए थे। इसी बीच गांव के ही अब्दुल खा अरबाज खा आदि कई लोग आए और उनके शौचालय का पाइप तोड़ दिया।