भोरे: जिउत छापर गांव से पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
भोरे थाना क्षेत्र के जीउत छापर गांव से पुलिस ने जानलेवा हमले के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिसे शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि ये सभी आरोपी अपने घर पर ही हैं। जिसके आधार पर पुलिस वहां पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी रामाधार तिवारी,शिव कुमारी देवी आदी शामिल है।