पीरो: दलिपपुर में होगा भव्य कार्यकर्ता सम्मान समारोह, पीरो के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को किया जाएगा सम्मानित
Piro, Bhojpur | Jun 7, 2026 बिहार सरकार के मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में दलिपपुर में एक भव्य कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर पीरो क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। जदयू कार्यकर्ता दीपक यादव ने रविवार की शाम लगभग 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि इस समारोह में कार्यकर्ता सम्मानित होंगे।