सागर नगर: कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई, 272 आवेदनों पर हुई कार्यवाही
कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आज 272 आम लोगों की समस्याओं को सुना गया और अधिकारियों को तत्परता से आमजन की समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए गए।इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विवेक केवी, डिप्टी कलेक्टर श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, संयुक्त कलेक्टर अदिति यादव, सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थेे।