पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया कोर्ट स्टेशन से पाटलिपुत्र के लिए नई ट्रेन सेवा शुरू, सांसद के प्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Purnea East, Purnia | Aug 18, 2026
पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन से पूर्णिया और कोसी क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए नई ट्रेन सेवा शुरू हो गयी.पाटलिपुत्र के लिए चलने वाली नई ट्रेन को सांसद पप्पू यादव के प्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. ट्रेन सेवा शुरू होने से पटना आने-जाने वाले मरीजों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को सुविधा मिलने की उम्मीद है.जिससे स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है