जगदलपुर: जगदलपुर में 'आग उगलती जमीन' से दहशत, धधकते केमिकल वेस्ट से बच्चे झुलसे
जगदलपुर शहर के बलिराम कश्यप वार्ड में स्थित वर्षों से बंद पड़ी एक केमिकल फैक्ट्री अब स्थानीय लोगों के लिए खतरा बन गई है। फैक्ट्री परिसर में पड़े केमिकल वेस्ट मटेरियल में लगातार आग धधक रही है, जिसकी चपेट में आकर बच्चे झुलस रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार चार बच्चे इस धधकती जमीन की चपेट में आ चुके हैं।