सादाबाद: सहपऊ पुलिस ने 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का तार बरामद, की गई विधिक कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में सहपऊ पुलिस द्वारा सूचना पर कार्यवाही करते हुए 01 चोर जसवंत सिंह निवासी आँवलखेडा को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से चोरी की गयी समरसेबल का तार बरामद हुआ है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सहपऊ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है