तुलसीपुर: हरैया थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में फरार वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
थाना हरैया पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी बाबूराम उर्फ बाबू है। वह देवपुरा का रहने वाला है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर वांछित और वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ का अभियान चल रहा है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई। आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।