तुलसीपुर: तुलसीपुर में सरकारी दुकानों का निरीक्षण केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव ने किया, लाभार्थियों से की वार्ता
केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव राजेन्द्र कुमार आकांक्षी बलरामपुर के दौरे पर पहुंचे। एकदिवसीय दौरे में उन्होंने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत संचालित योजनाओं की गहन समीक्षा की और जमीनी हकीकत का भौतिक सत्यापन किया। तुलसीपुर के शीतलापुर ग्राम पंचायत स्थित उचित दर दुकान का निरीक्षण किया। लाभार्थियों को वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के फायदे बताए और चर्चा की