तुलसीपुर: गैसड़ी थाना से 100 मीटर दूरी पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खुले गड्ढे से हो सकती है गंभीर दुर्घटना, अधिकारी बेखबर
राष्ट्रीय राजमार्ग नगर पंचायत गैसड़ी व कोतवाली से 100 मीटर की दूरी पर बरुनी नाले से पहले 1 वर्ष पहले सड़क पर गड्ढा हो गया था जो धीरे-धीरे अब विकराल रूप लेता जा रहा है।राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण हजारों वाहनों का आवागमन रोज होता रहता है गड्ढा और बड़ा हुआ तो रोड खोखला हो जाएगा, भारी वाहन उसमें फंस का पलट भी सकती है जिससे कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है ।