तुलसीपुर: जोगिया में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में विधायक तुलसीपुर हुए शामिल
शनिवार शाम 5 बजे ग्राम जोगिया में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला सम्मिलित हुए।उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं भगवा ध्वज को प्रणाम किया। उन्होंने देश हित में डॉ हेडगेवार के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेरणा लेने को कहा।