तुलसीपुर: मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने तुलसीपुर क्षेत्र के छोटका बड़गो में टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया
शनिवार दोपहर 1:00 बजे सीएमओ डॉक्टर मुकेश कुमार रस्तोगी ने तुलसीपुर क्षेत्र के छोटका बड़गो में टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय एएनएम शिल्पी भारती टीकाकरण करते हुए उपस्थिति रही। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी बच्चों व गर्भवती महिलाओं को सभी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान किया जाए, टीकाकरण से कोई भी लाभार्थी वंचित न रहने पाये।