BAGHPAT DESK : बागपत में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण तैयारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कॉलेज में आयोजित कोचिंग सत्र का शनिवार दोपहर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभाशाली युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। इस योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को अनुभवी शिक्षकों द्वारा निःशुल्क मार्गदर्शन एवं अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे वे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर अपने भविष्य को नई दिशा दे सकें।
उन्होंने विद्यार्थियों से पूरी लगन, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ तैयारी करने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने जोर दिया कि उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत है �