जमुई: लछुआड़ मुसहरी के पास सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की पटना में इलाज के दौरान हुई मौत, शव को लाया गया सदर अस्पताल
Jamui, Jamui | Jun 11, 2026 लछुआड़ मुसहरी के पास 6 जून को सड़क दुर्घटना में घायल हुए बाइक सवार व्यक्ति की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और मृतक के शव को गुरुवार की सुबह 10:00 बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई और शव को परिजन के हवाले कर दिया गया।