जानसठ: भोपा क्षेत्र के शुक्रताल गंगा घाट के पास जंगल में संदिग्ध परिस्थिति में मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
भोपा क्षेत्र के शुक्रताल गंगा घाट के पास सोमवार शाम 5:00 के आसपास संदिग्ध परिस्थिति में एक अज्ञात युवक की डेड बॉडी पड़ी मिली,जैसे हीं आस पास के लोगों को पता चला तो तुरंत पुलिस को सूचित किया गया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पहचान के प्रयास शुरू कर अग्रिम कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी हैँ। पुलिस के मुताबिक जल्द ही होगा खुलासा।