जानसठ: सिखेड़ा क्षेत्र के गांव नगला मंदौड़ में जमीनी विवाद के चलते एक ही परिवार के दो पक्षों में मारपीट, एक युवक गंभीर घायल
सिखेड़ा क्षेत्र के गांव नगला मंदौड़ मे रविवार शाम 4:00 के आसपास उस समय मारपीट और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया जब एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर जमकर मारपीट चली जिसमें धारदार हथियार के साथ लाठी डंडे भी चले, जिसमें एक पक्ष का मनोज नामक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ,बताया जा रहा है कि दूसरे पक्ष के अंकित देशराज और सोमराज ने पिटाई की हैँ