जानसठ: ककरौली क्षेत्र के जटवाड़ा मार्ग पर देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार 3 लोग घायल, इलाज के लिए भर्ती
ककरौली क्षेत्र के जटवाड़ा मार्ग पर देर रात्रि शनिवार लगभग 11:00 के आसपास अज्ञात वहांन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए,बताया जा रहा है की बाइक पर सवार होकर तीन लोग वापस अपने घर लौट रहे थे तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई और सड़क हादसा हो गया,सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए कराया भर्ती।