जानसठ: मीरापुर कस्बे की पंजाबी कॉलोनी में सड़क पर इस्लाम लिखने पर हुआ बवाल, मौके पर पहुंची पुलिस
मीरापुर कस्बे के पंजाबी कॉलोनी में शनिवार देर शाम लगभग 8:00 के आसपास उस समय शरारती तत्व द्वारा माहौल खराब करने का प्रयास किया गया जब होली त्योहार के दौरान किसी व्यक्ति द्वारा सड़क पर इस्लाम लिखा गया, बताया जा रहा है कि काले रंग से इस्लाम लिखकर माहौल खराब करने का प्रयास किया गया, जिसके चलते विशेष समुदाय के लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।