जानसठ: भोपा क्षेत्र के नीरगाजनी झाल पर अज्ञात महिला का शव तैरता हुआ मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
भोपा क्षेत्र के नीरगाजनी झाल पर रविवार शाम 5:00 बजे के आसपास उस समय हड़कंप मच गया जब पानी के ऊपर एक अज्ञात महिला का शव तैरता हुआ दिखाई दिया,बताया जा रहा है कि आसपास के ग्रामीण इलाकों से खेतों में काम करने के लिए पहुंचे किसानो ने ज़ब देखा की पानी के ऊपर डेड बॉडी तैर रही तो तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।