प्रतापगढ़: तरदहा पावर हाउस के समीप मैजिक की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति घायल, एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया
कधई थाना क्षेत्र के दोहरी गांव निवासी सचिन कुमार वर्मा 30 वर्ष अपनी पत्नी सपना वर्मा के साथ जौनपुर जनपद के महाराजगंज थाना अंतर्गत बिझवट गांव में अपनी मौसी के घर शादी समारोह में शामिल होने गया हुआ था। शादी की रस्में संपन्न होने के बाद वह दोनों मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे अपने घर वापस लौट रहे थे । इस दौरान जब वह तरदहा पावर हाउस के समीप पहुंचे थे कि तेज रफ्तार