पातेपुर: पातेपुर में तेज आंधी से तबाही, दर्जनों पेड़ गिरे, कई घर क्षतिग्रस्त, लाखों का नुकसान
पातेपुर प्रखंड क्षेत्र में शनिवार की शाम 6 बजे के करीब आई तेज आंधी एवं हवा के बवंडर ने भयानक तबाही मचाई। आंधी से लखनीपुर मौदह गांव में लगभग एक दर्जन से अधिक घरों पर पेड़ गिर गया, जिससे कई घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। तेज हवा के कारण गांव में दर्जनों पेड़ उखड़ कर लोगों के मकानों पर गिर गए। इस आपदा में पीड़ितों को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है।