बांका: नीट परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया, व्यवस्था पर रखी पैनी नजर
Banka, Banka | May 3, 2026 बांका जिले में रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नीट परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। रविवार की दोपहर 3 बजे डीएम नवदीप शुक्ला एवं एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने परीक्षा केंद्रो का जायजा लिया। जिले के तीन प्रमुख केंद्रों आरएमके स्कूल, एसएस बालिका हाई स्कूल एवं लकड़ी कोला इंजीनियरिंग कॉलेज में परीक्षा हुई।