गोरखपुर: फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी युवक को परिजनों ने कमरे में घुसकर पकड़कर की पिटाई
गोरखपुर के खोराबार इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक सिरफिरा युवक युवती के कमरे में घुस गया और रेप की कोशिश करने लगा। युवती के शोर मचाने पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। बाद में उसे खोराबार पुलिस के हवाले कर दिया गया।पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक काफी दिनों से उसे ब्लैकमेल कर रहा था। उसके पास