खरीक: एनडीपीएस मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार
इस्माईलपुर थाना पुलिस ने एनडीपीएस मामले में फरार चल रहे अभियुक्त देवानंद कुमार (पिता- गौरीशंकर मंडल), निवासी छोटी परबत्ता को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि 9 जनवरी 2026 को फुलकिया गांव में छापेमारी के दौरान 95 बोतल कोडीन कफ सिरप के साथ एक आरोपी को पकड़ा गया था। इसी मामले में देवानंद कुमार फरार चल रहा था, जिसे 15 अप्रैल को पुलिस ने गिरफ्तार किया।