धोरैया: प्रखंड कार्यालय धोरैया में बीडीओ ने कर्मियों के साथ की बैठक, योजनाओं की समीक्षा की
प्रखंड कार्यालय धोरैया में पंचायत समिति एवं पंचायत स्तर की 15वीं वित्त आयोग तथा षष्ठम राज्य वित्त संबंधी योजनाओं की समीक्षा बैठक बीडीओ अरविंद कुमार की अध्यक्षता में हुई.गुरूवार की दोपहर करीब 12 बजे बीडीओ ने बताया कि इसमें प्रखंड के सभी पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक एवं लेखपालों ने भाग लिया.बैठक में पंचायत स्तर पर षष्ठम राज्य वित्त की योजनाओं की समीक्षा हुई.