रजौली: उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई में 254 लीटर विदेशी शराब बरामद, होम डिलीवरी करने वाला तस्कर गिरफ्तार
रजौली। नवादा उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जोगियामरण गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। उत्पाद टीम संख्या-02 ने अवर निरीक्षक मद्य निषेध प्रवीण कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए रोहित कुमार (27) को गिरफ्तार किया। उसके घर से विभिन्न ब्रांड की बीयर, व्हिस्की और वोडका समेत कुल 254.250 लीटर शराब ,,