मड़िहान: मड़िहान थाना क्षेत्र में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला, शादी के 4 माह बाद संदिग्ध मौत, पति हिरासत में
मड़िहान थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव में बुधवार की सुबह 8:00 बजे 20 साल की एक विवाहिता का शव घर के बडेर में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। जिसकी पहचान प्रमिला पत्नी विक्रम उर्फ भोलानाथ के रूप में हुई है शादी के चार माह बाद हुई इस संदिग्ध मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पति को हिरासत में लेकर पूछ ताछ जारी है।