गभाना: गभाना के मान्यवर काशीराम राजकीय महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत छात्रों ने निकाली रैली
गभाना के कटरा स्थित मान्यवर कांशीराम राजकीय महाविद्यालय में गुरुवार को सुबह दस बजे हर घर तिरंगा अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने तिरंगा रैली निकालकर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में आयोजित रैली का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. नेत्रपाल सिंह ने किया।