धमकी से आहत युवक की सदमे में मौत, परिजनों ने लगाया आरोप
सीतापुर: जनपद के थाना मछरेहटा क्षेत्र से एक अत्यंत दुखद मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हुसैनगंज निवासी सूरज ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उसके चाचा मुन्नीलाल को कुछ लोगों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।
क्या है आरोप:
शिकायतकर्ता का आरोप है कि संजय (निवासी ग्राम जमलापुर उत्तरी) और उसके साथियों ने उसके चाचा से शादी के लिए 50,000 रुपये की मांग की थी। पैसा न देने पर उन्हें झूठे चोरी के मुकदमों में फंसाने की धमकी दी गई। आरोप है कि विपक्षियों ने थाना मछरेहटा में जबरन प्रार्थना पत्र देकर मुन्नीलाल को फंसाने का प्रयास किया।
धमकी से मानसिक आघात:
परिजनों का कहना है कि 20 जून 2026 को विपक्षियों ने फिर फोन करके एक लाख रुपये की मांग की और पैसे न देने पर झूठे मुकदमे की धमकी दी। इस मानसिक दबाव और सदमे के कारण मुन्नीलाल की असमय मृत्यु हो गई। इस पूरे मामले को लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है,वीडियो में देखा जा सकता है।
पीड़ित परिवार ने स्थानीय प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
#SitapurNews
#JusticeForMunniLal
#CrimeNews
#UttarPradeshPolice
#SitapurCrime
#JusticeRequired