लालगंज: लहुरिया दह गांव के पास हाईवे पर खड़ी ट्रक में घुसी कार, पति-पत्नी की मौत, चार घायलों को पुलिस ने भेजा अस्पताल
ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के लहुरिया दह गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार रविवार की रात करीब 2:00 बजे एक भीषण हादसा हो गया। हाईवे पर खड़ी ट्रक में पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार जा घुसी। हादसे में कार सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दोनों मृतक और घायल म0 प्र0 के कटनी जिले से वाराणसी दर्शन कर घर लौट रहे थे।