पडरौना: उ. प्र. शासन ने डीपीओ कुशीनगर को सस्पेंड किया, यौन उत्पीड़न के मामले में मिली कुकर्म की सजा
कुशीनगर जोमैटो के एक महिला कर्मचारी के साथ छेडख़ानी व यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी पाये गये जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेन्द्र कुमार राय का विकेट गिर गया। शासन ने डीएम के रिपोर्ट व लखनऊ से प्रकाशित समाचार पत्रों की खबरो को गंभीरता से लेते हुए कुशीनगर डीपीओ शैलेन्द्र कुमार राय को निलंबित कर दिया। निलंबन के दौरान शैलेंद्र कुमार राय निदेशालय से संबद्ध रहेगे।