चौथम: चौथम प्रखंड परिसर में शहीदों के शीलापट्ट पर किया गया पुष्पांजलि अर्पित
जिले के चौथम प्रखंड परिसर स्थित शहीदों के शीलापट्ट पर गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रखंड प्रमुख, बीडीओ,सीओ, थानाध्यक्ष, पंचायत समिति सदस्य, जनप्रतिनिधि, अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने कहा कि आज हम देश के शहीदों के कुर्बानी को भूल नहीं सकते हैं.