ऊन: चौसाना निवासी व्यक्ति को पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया, मुकदमा दर्ज
बुधवार की शाम 5 बजे झिंझाना थाने की चौसाना चौकी पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के अपराध में लिप्त अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय पुलिस टीम ने चौसाना कस्बा निवासी तौसीन पुत्र इंसार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।