पटना ग्रामीण: RJD सुप्रीमो लालू यादव दिल्ली के लिए रवाना, रूटीन चेकअप के लिए जा सकते हैं सिंगापुर
शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे राजद सुप्रीमो लालू यादव पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। लालू प्रसाद यादव कुछ दिनों तक दिल्ली में रहेंगे उसके बाद वह सिंगापुर जाने की चर्चा है। सिंगापुर में उनका रूटीन चेकअप होना है। हांलाकि एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की।