सुजानगढ़: ऑपरेशन नकेल के तहत सुजानगढ़ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
सुजानगढ़ कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन नकेल के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने मांडेता रोड पर आरोपी प्रकाश जाट के कब्जे से 5 किलो 256 ग्राम गांजा बरामद किया। कार्रवाई उप निरीक्षक रामस्वरूप ने मय टीम के साथ की। इस दौरान कांस्टेबल मनोज कुमार की विशेष भूमिका रही।