शिवपुरी नगर: शिवपुरी में लू का अलर्ट: 30 अप्रैल तक कक्षा 8 तक के स्कूल बंद, बड़ी कक्षाओं का समय बदला
शिवपुरी जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए प्रशासन ने स्कूली बच्चों को बड़ी राहत दी है। कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के सभी शासकीय और निजी स्कूलों में 30 अप्रैल 2026 तक अवकाश घोषित कर दिया है। छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया।