Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
image
image

राज्यपाल करेंगे अंतर्राष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल का शुभारंभ, मुख्यमंत्री करेंगे समापन समारोह की अध्यक्षता 8 से 12 जून, 2026 तक आयोजित किए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल का शुभारंभ राज्यपाल हिमाचल प्रदेश कवीन्द्र गुप्ता करेंगे और महोत्सव का समापन मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कर कमलों द्वारा होगा। इसके अलावा 09 जून को विधायक शिमला शहरी हरीश जनारथा, 10 जून को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर व 11 जून को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसमें रंगा-रंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अलावा विभिन्न खेल व अन्य प्रतियोगिताएं मुख्य आकर्षण रहेंगे। 8 से 12 जून, 2026 तक आयोजित होने वाली पांच सांस्कृतिक संध्याओं के अंतर्गत प्रथम सांस्कृतिक संध्या मशहूर बॉलीवुड पार्श्व गायक शबाब साबरी, द्वितीय सांस्कृतिक संध्या बॉलीवुड पार्श्व गायक ज्योतिका टांगरी, तृतीय सांस्कृतिक संध्या नाटी किंग कुलदीप शर्मा, चौथी संध्या मशहूर पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर व अंतिम सांस्कृतिक संध्या मशहूर पंजाबी गायक जस्सी गिल व बबल राय के नाम रहेगी। अन्य आकर्षणों के तहत तिब्बत प्रदर्शन कला संस्थान व उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा आर्ट फेस्टिवल, माई चैंपियन डॉग शो, हेल्थी बेबी शो, श्यामला मंथन, श्यामला मुशायरा, श्यामला कवि गोष्ठी, एंटी चिट्टा अंडर-21 जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता, लाइव बैंड शो, महा नाटी, छम्म नृत्य, वॉयस ऑफ माउंटेन, फैशन शो, मलखंभ, जुम्बा, शिमला स्वाद महोत्सव, हॉट एयर बैलून शो, हेलीकॉप्टर जाय राइड, शिमला ग्रीष्मोत्सव फिल्म फेस्टिवल, सड़क सुरक्षा पर विशेष जागरूकता अभियान व श्यामला रंग मच उत्सव मुख्य आकर्षण रहेंगे। ...000...

Shimla Urban, Shimla | Jun 4, 2026

MORE NEWS

हिमाचल कैडर के IAS (रिटायर)  तरुण कपूर को एक साल का सेवा विस्तार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार का जिम्मा

हिमाचल कैडर के IAS (रिटायर) तरुण कपूर को एक साल का सेवा विस्तार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार का जिम्मा

Shimla Urban, Shimla | Jun 5, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर शिमला में मिनी मैराथन-2026 का आयोजन, स्वच्छ पर्यावरण और नशामुक्त जीवन का दिया संदेश
शिमला, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में शिमला में मिनी मैराथन-2026 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को “Run for a Clean Environment & Chitta Free Life” का संदेश देना था।
मैराथन में युवाओं, विद्यार्थियों, पुलिस कर्मियों तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने स्वच्छ पर्यावरण, नशामुक्त समाज और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
आयोजकों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजनों से लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ती है और स्वस्थ जीवन अपनाने की प्रेरणा मिलती है।
मिनी मैराथन के दौरान प्रतिभागियों ने स्वच्छता, हरित विकास और नशे से दूर रहने का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने यह दर्शाया कि समाज पर्यावरण संरक्षण और बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए सजग और प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और स्वच्छ एवं स्वस्थ हिमाचल के निर्माण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी लिया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर शिमला में मिनी मैराथन-2026 का आयोजन, स्वच्छ पर्यावरण और नशामुक्त जीवन का दिया संदेश शिमला, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में शिमला में मिनी मैराथन-2026 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को “Run for a Clean Environment & Chitta Free Life” का संदेश देना था। मैराथन में युवाओं, विद्यार्थियों, पुलिस कर्मियों तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने स्वच्छ पर्यावरण, नशामुक्त समाज और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। आयोजकों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजनों से लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ती है और स्वस्थ जीवन अपनाने की प्रेरणा मिलती है। मिनी मैराथन के दौरान प्रतिभागियों ने स्वच्छता, हरित विकास और नशे से दूर रहने का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने यह दर्शाया कि समाज पर्यावरण संरक्षण और बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए सजग और प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और स्वच्छ एवं स्वस्थ हिमाचल के निर्माण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी लिया।

Shimla Urban, Shimla | Jun 5, 2026