काशी में ऊंट से निकली शिव बारात शाम 4 बजे तक 7 लाख ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन
महाशिवरात्रि पर श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में शुक्रवार भोर में 3.30 बजे से दर्शन, पूजन और जलाभिषेक शुरू हुआ। सुबह 6 बजे तक मंदिर के बाहर तीन किलोमीटर लंबी लाइन लग गई और भक्तों की भीड़ तेजी से बढ़ने लगी। कुछ ही घंटे बाद सुबह 10 बजे संख्या 4.5 लाख को पार कर गई। दोपहर 12 बजे तक 5 लाख 45 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन किया।