गोरखपुर: गोरखपुर में स्मार्ट मीटर को लेकर सपा का बड़ा प्रदर्शन, काजल निषाद बोलीं- बढ़े हुए बिजली बिल से जनता त्रस्त
गोरखपुर में स्मार्ट मीटर को लेकर सियासत गरमा गई है। शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मोहद्दीपुर स्थित पावर हाउस मुख्य अभियंता कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और स्मार्ट मीटर व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व सांसद प्रत्याशी काजल निषाद और महानगर अध्यक्ष शब्बीर