कटंगी: नांदी में अचानक भड़की आग, सराव में रखी पैरा जलकर हुई राख, अज्ञात कारणों से लगी आग से गांव में मची अफरा-तफरी
कटंगी थाना अंतर्गत ग्राम नांदी में आग लगने की घटना से कुछ समय के लिए गांव में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया।नांदी निवासी श्यामलाल बिसेन के मकान के सामने बनी सराव में अचानक अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने सराव में रखी पैरा को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां रखी पूरी पैरा जलकर राख हो गई।देखते ही देखते आग सराव से लगे अन्य पड़ोसियों की भ