बेतिया: बेतिया बस स्टैंड पर शराबबंदी कानून के मद्देनजर डॉग स्क्वायड की मदद से सघन जांच अभियान चलाया गया
आज 17 मई रात करीब 8 बजे बेतिया के बस स्टैंड में डॉग स्क्वायड की मदद से सघन जांच अभियान चलाया गया, सदर एक डीएसपी विवेक दीप ने बताया कि शराब बंदी कानून के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट है, बस स्टैंड में आज सघन जांच अभियान चलाया गया, इसके साथ ही बसों में भी डॉग स्क्वायड की मदद से जांच की गई, किसी भी प्रकार की अन्य मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम की जा सके।