झालरापाटन: रामड़ी गांव में जमीन के विवाद में भतीजों ने चाचा को पीट-पीट कर किया घायल
झालावाड़ के रामड़ी गांव में जमीन के विवाद में दो भतीजे ने अपने ही चाचा को पीट-पीट कर घायल कर दिया। घायल 55 वर्षीय फूलचंद पुत्र हीरालाल को उपचार के लिए बुधवार दोपहर 1:00 बजे झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि रावड़ी के रहने वाले फूलचंद का 5:30 बीघा जमीन को लेकर अपने भतीजो से विवाद चल रहा था।