शिवपुरी नगर: बेलगाड़ी से मजदूरी करने जा रहे युवक के साथ जमोनिया के रास्ते में दबंग ने की मारपीट, एसपी से की गई शिकायत
गोपालपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले ग्राम तिघरा में रहने वाले बाईसराम आदिवासी पुत्र पूरन आदिवासी ने जानकारी देते हुए बताया की वह अपने साथियों के साथ बैलगाडी से मजदूरी करने जा रहा था। जमोनिया के रास्ते में राजू यादव निवासी जमोनिया मिला और लकड़ी लाने की बात कहने लगा। जब उसने मना किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी दफ्तर में की है।